वार्ड का विकास ही मेरा उद्देश्य है: गोविंद शर्मा

झांसी। भारतीय जनता पार्टी योगी आदित्यनाथ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर वार्ड पार्षद ने जनसंवाद आयोजन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया एवं वार्ड के लोगों की समस्याएँ सुनी।

भारतीय जनता पार्टी योगी आदित्यनाथ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर महानगर के वार्ड नं. 26 में स्थानीय पार्षद गोविंद शर्मा द्वारा जनसंवाद का आयोजन खाती बाबा मंदिर पर किया गयाl जिसमें पार्षद ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बतायाl पार्षद ने वार्ड वासियों की समस्याएं सुनी एवं समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद गोविंद शर्मा ने कहा कि वार्ड का विकास ही मेरा उद्देश्य है। इस मौके पर भाजपा नेता संजीव पटेरिया, मनोज शर्मा, सनी शर्मा, भोले कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
-उदय नारायण ,झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।