विश्व हिन्दु महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत बच्चन महाराज का हुआ जोरदार स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी-विश्व हिन्दु महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रंजीत बच्चन महाराज जी का विश्व हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पाल के निवास पर स्वामी जी ने बैठक की और जाति वाद से हटकर संगठित होकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रेम और सदभाव से रहे हिन्दू महासभा का विस्तार करें। और नई टीम बना कर सामाजिक कार्य करें। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अरविंद चित्रांश , राष्ट्रीय संरक्षक अनेक सिंह प्रदेश महासचिव संजीव भैया,प्रदेश सचिव वरुण प्रताप सिंह , जिला अध्यक्ष सूरज राठौर ,नरेश दिवाकर,अनिल सिंह ,उत्तम देव ,मिथुन , सचिन , उमेश सिंह ,धर्मेन्द्र गंगवार , शिवम भारती, सल्वेन्दर विराट सहित युवा कार्यकर्ता शामिल थे।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।