समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव कर दी गिरफ्तारी

कुशीनगर- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ उद्घाटन मे जाने से रोके जाने का विरोध लगातार जारी है।कल से ही प्रदेश में सपा कार्यकर्ता जगह जगह विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ थाने का घेराव एवं गिरफ्तारी देने का कार्य कर रहे हैं।इस क्रम में आज कुशीनगर सपा विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बसपा के कार्यकर्ताओं ने भी कसया थाने का घेराव कर सरकार की दमनात्मक नीति का विरोध किया,साथ ही विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी।सपा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार संविधान से हटकर केवल द्वेष की राजनीति कर रही है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नही है।हम सरकार के कृत्यों की घोर निंदा करते हैं।इस अवसर पर रामकिशुन शर्मा, राज मुहम्मद अंसारी, अनिल कुमार निर्मल, मनोज तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में सपा बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंतिम विकल्प न्यूज के लिए कुशीनगर से जटाशंकर प्रजापति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।