राम मंदिर भाजपा के लिए न कभी चुनावी मुद्दा था और न होगा: डाॅ0 महेंद्र नाथ पांडेय

हरदोई-राम मंदिर भाजपा के लिए चुनाव का मुद्दा न था और न होगा यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कही। मोदी सरकार ने विकास के अनंत काम किये हैं विकास के मुद्दे पर ही चुनाव में जाएंगे।

जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय आज हरदोई पहुंचे।बूथ कमेटियों के कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के बाद वे पत्रकारों से रुबरु हुए।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सहयोगी मंत्री ओमप्रकाश राजभर को बताया विचित्र इंसान।
बोले .. गंभीरता से न ले ओमप्रकाश राजभर को कई बार विचित्र सहयोगियो को भी राजनीति में पालना पड़ता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को हिदायत दी।उन्होंने कहा कि वह यूपी का रूख न करें वर्ना भाजपा कार्यकर्ता उनको सबक सिखा देंगे।बाबरी मस्जिद के पैरोकार हाशिम अंसारी के 25 नवम्बर को अयोध्या छोड़ने के फैसले पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर कोई दिक्कत हो तो सरकार को बताएं, उन्हें व्यापक सुरक्षा उपलब्ध कराई जायेगी।

– हरदोई से आशीष कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।