स्मृति ईरानी की डिग्री पर कांग्रेस की चुटकी, ‘क्योंकि ‘मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थी’

कांग्रेस ने स्मृति ईरानी की डिग्री पर चुटकी ली है। शुक्रवार को प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अब एक नया सीरियल बनना चाहिए जिसका नाम क्योंकि ‘मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थी’ रखना चाहिए। और इस प्रोग्राम की पहली लाइन ‘क्वालिफिकेशन के भी रूप बदलते हैं, नए-नए सांचे में ढलते हैं, एक डिग्री आती है एक डिग्री जाती है, बनते एफीडेविट नए हैं’।

उन्होंने आगे कहा कि स्मृति जी ने अपनी शिक्षा को लेकर एक चीज तो कायम किया कि कैसे कोई ग्रेजुएट होकर फिर इंटर का कैसे हो जाता है। वो मोदी सरकार से ही और मोदी सरकार में ही मुमकिन है।

स्मृति ईरानी इस बार उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी स्मृति ईरानी अमेठी से ही चुनाव लड़ी थी। तब उन्होंने नामंकान में खुद को ग्रेजुएट बताया था। पर इस बार उन्होंने खुद को इंटर पास बताया है।साभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।